फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज में सड़क किनारे धार में डूबे हुए 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को देखने के लिए मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे धार में एक शव देखा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना पाते ही बड़ी संख्या में लोग शव को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
घटना की सूचना मिलने पर आदर्श थाना फारबिसगंज के थानाध्यक्ष, पुलिस इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार सिंह, परवाहा कैंप प्रभारी अनि अमरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कनीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
शव की पहचान सैफगंज वार्ड संख्या 07 निवासी 50 वर्षीय दिलीप साह, पिता स्वर्गीय सोहन साह के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दिलीप साह शनिवार को हाट करने के लिए घर से निकले थे और देर रात तक नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। आज उनका शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ।
शव बरामद होने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय गणमान्य लोग परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि सैफगंज में धार में डूबे 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
फोटो: शव बरामदगी स्थल पर लोगों की भीड़ और जांच में जुटी पुलिस।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply