• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया के कुसियारगांव रेलवे फाटक के पास मिला अज्ञात महिला का शव।

सारस न्यूज़, अररिया।

नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगांव पंचायत स्थित रेलवे फाटक के समीप करीब 500 मीटर की दूरी पर शनिवार की शाम में अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने पटरी के समीप जब महिला का शव देखा तो तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला रेल की चपेट में आने से घायल हो गई थी। इसके बाद दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाहर मौजूद पुलिस ने बताया कि शव के माथे व पैर में गहरी चोटें आई है। नगर थाना पुलिस के अनुसार शव का पहचान नहीं हो पाया है व मृतिका महिला की पहचान के लिए शव को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका महिला लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है। जो रेल के चपेट में आ गई।महिला की पहचान के लिए उसके शव को सुरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *