• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दो युवकों में भिड़ंत, एक ने दूसरे पर तानी तलवार।

सारस न्यूज, अररिया।

नगर थाना क्षेत्र में, ठाकुरबाड़ी के पीछे स्थित मछली पट्टी में एक मछली दुकानदार और एक युवक के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बस स्टैंड के बिंद टोला निवासी कन्हैया मेहता ने मछली दुकानदार गौढ़ी चौक निवासी मुन्ना पर तलवार चला दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत 112 पुलिस वाहन को सूचित किया। सूचना प्राप्त होते ही 112 पुलिस वाहन में मौजूद एसआई आशनारायण सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और युवक कन्हैया मेहता को हिरासत में लेकर नगर थाना ले गए। घटना की पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *