नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर, वार्ड संख्या 07 में एक प्राइवेट स्कूल के पास स्थित नए मकान से अज्ञात चोरों ने करीब एक लाख रुपये मूल्य के कपड़े और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली।
पीड़ित गृहस्वामी विभाष चंद्र मिश्रा, पिता महेश नाथ मिश्रा, ने बताया कि उनके नए मकान में आगामी दिनों में गृह प्रवेश होना तय था। इस दौरान वह अपने चंद्रा चौक स्थित पुराने मकान से सामान नए मकान में ले जाकर रख रहे थे। सामान रखने के बाद वह पुराने मकान लौट जाते थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने बंद पड़े नए मकान से कीमती कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया।
चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी ने टाइगर मोबाइल और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को सूचित किया। इसके बाद नगर थाना पुलिस के एसआई ललित कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और उचित कागजी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply