प्रखंड कांग्रेस कमिटी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का एक महत्वपूर्ण बैठक सह सम्मेलन सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव की अध्यक्षता में शहर से सटे प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के ढोलबज्जा स्टेशन चौक के समीप अवस्थित एक भवन के परिसर में आयोजित किया गया।
उक्त बैठक सह सम्मेलन में मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अररिया जिला समन्वयक किरण छेत्री, जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद साह, एवं युवा कांग्रेसी नेता डॉ. तसद्दुक खान उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य व विशिष्ट अतिथियों को बुके भेंट कर व माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। तदुपरांत बैठक सह सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस मौके पर जिला समन्वयक किरण छेत्री ने राहुल गांधी जी के संदेश को प्रखंड व बूथ स्तर तक पहुंचाने व संगठन को पंचायत से वार्ड व बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने का निर्देश उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि शीघ्र ही कमिटी को प्रखंड से बूथ स्तर तक पूर्ण कर लिया जाए। सभी बूथों पर दो बीएलए अनिवार्य रूप से होने के निर्देश दिए गए।
साथ ही प्रखंड कांग्रेस कमिटी की संरचना और सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन व सभी संगठनात्मक इकाइयों को प्रखंड स्तर से पंचायत स्तर तक बनाने व मजबूत करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बताया गया।
समन्वयक छेत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन की रीढ़ हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सक्रिय रूप से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने आसपास की जनता की आवाज बने — ऐसा संगठन वे बनाना चाहते हैं।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को शंकर प्रसाद साह, डॉ. तसद्दुक खान व प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव ने भी संबोधित किया।
बैठक सह कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल प्रखंड अध्यक्ष शाकिब रज़ा, मो. सलाऊद्दीन आज़ाद, मो. जफ़ील, बरकत अली, दिलनवाज़ खान, जाकिर हुसैन, महेंद्र ऋषिदेव, अली हुसैन, गयानंद ऋषिदेव, हीरालाल ऋषिदेव, फकीरचंद पासवान, मंजय मुर्मू, नीरज यादव, सुरेश राम, मो. असलम, मो. झूलन, शमशेर अली, मो. मुतल्लिब, मो. शाहिद अंसारी सहित कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply