यह खबर हम तक पहुंचाने के लिए पवन कुमार साह, विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष कुर्साकांटा, अररिया को बहुत धन्यवाद।
रविवार को कुआड़ी थाना परिसर में स्थानीय युवाओं और व्यवसायी वर्ग द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार साह ने की। समारोह का उद्देश्य दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान कुशल विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने में पुलिस प्रशासन के योगदान को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष भारतीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर गीता देवी, निशा गुप्ता, गौतम साह, दिवाकर साह, संदीप साह, विक्रम बालाजी, युगल गुप्ता, राहुल सोनी, आशीष साह, अमन गुप्ता और मनोज गुप्ता सहित अन्य प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने थानाध्यक्ष रोशन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों, जिनमें किशोर चौधरी, पंकज कुमार शर्मा, संजय आजाद और सुनील सिंह राणा शामिल थे, को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही व्यवसायी वर्ग ने पुलिस अधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से कलम और डायरी भेंट की।
बुद्धिजीवी वर्ग की उपस्थिति में थानाध्यक्ष रोशन कुमार को शॉल ओढ़ाकर विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमुदाय और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पुलिस और जनता के बीच समन्वय की भावना का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण और सफल पर्व आयोजन में यह सहयोगात्मक प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण था।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं, जिनमें गीता देवी, निशा कुमारी, दिवाकर साह और गौतम कुमार प्रमुख थे, ने बेहतर पुलिसिंग की सराहना की। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मेला स्थलों, छठ घाटों, चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर सतर्कता बनाए रखी, जिसके कारण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने अपने वक्तव्य में बताया कि कुआड़ी थाना क्षेत्र, जो इंडो-नेपाल सीमा से सटा हुआ है, यहां सतर्कता और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से पुलिस के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की और कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम को और अधिक समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
समारोह के समापन पर थानाध्यक्ष रोशन कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़।

Leave a Reply