• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कांग्रेस ने दलित बस्ती में आयोजित संवाद कार्यक्रम से दिखाया सामाजिक न्याय के प्रति संकल्प।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।


शहर के गोढ़ी चौक स्थित दलित बस्ती में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और दलित समाज के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मासूम रेजा ने किया।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस प्रभारी शाहनवाज आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वशिष्ठ अतिथि के रूप में अररिया के पर्यवेक्षक मोहम्मद नोमान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश कुमार मिश्रा, कई कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दलित समुदाय के पुरुष, महिलाएं, युवा और बुद्धिजीवी वर्ग शामिल हुए। यह संवाद कार्यक्रम लोगों के लिए एक अनूठा मंच साबित हुआ, जहां उन्होंने पहली बार अपने विचार और समस्याएं सीधे प्रदेश नेतृत्व के सामने रखीं।

कांग्रेस नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पार्टी हमेशा वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद करती रही है और आगे भी दलित समाज की भलाई के लिए नीतिगत प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *