भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPM] के प्रदेशव्यापी आंदोलन “बदलो सरकार, बचाओ बिहार” के तहत आज अररिया जिले के भरगामा अंचल सह प्रखंड मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के अंचल सचिव कामरेड शम्भू झा और हलीमा खातुन ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बिंदु राम ने की। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय जनता की लंबे समय से लंबित समस्याओं को उजागर करते हुए कुल 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अंचल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भरगामा अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार, सिंचाई और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है। सरकार द्वारा बार-बार वादे किए जाने के बावजूद ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे जनता त्रस्त है।
कार्यक्रम में पार्टी जिला सचिव कामरेड राम विनय राय विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके अलावा दयानंद राय, नगीना खातुन, फुल बानो, चन्दन सांसद, बिरंची पासवान, युगेश शर्मा, तललु मुर्मू सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
धरना के माध्यम से पार्टी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply