सारस न्यूज़, अररिया।
आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – सीपीएम के ‘बदलो सरकार, बचाओ बिहार’ राज्यव्यापी आह्वान के तहत अररिया जिले के फारबिसगंज अंचल सह प्रखंड मुख्यालय पर एक जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अंचल सचिव कॉमरेड प्रमोद सिंह के नेतृत्व में और चांदनी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने फारबिसगंज के अंचल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को 23 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
धरना में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें नकुल पासवान, राजू ऋषिदेव, रामानंद ऋषिदेव, ज्ञान देव पासवान, सत्यनारायण ऋषिदेव, कैली देवी, रानी कुमारी और पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड राम विनय राय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।