• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी के उप महानिरीक्षक ने इंडो-नेपाल से सटे भारतीय बॉर्डर का किया सर्वेक्षण, जवानों एवं स्थानीय ग्रामीणों को बाढ़ के पानी से बचाव के दिए टिप्स।

सारस न्यूज़, अररिया।

एसएसबी पूर्णिया क्षेत्र मुख्यालय के उप महानिरीक्षक राजेश टिक्कू और एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने संयुक्त रूप से इंडो-नेपाल से सटे भारतीय बॉर्डर क्षेत्र स्थित सैदाबाद, सिकटी, बरुदाह एवं अन्य इलाकों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा किया। जिसमें उप-महानिरीक्षक ने जवानों एवं ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनका हाल समाचार जाना। साथ ही, उप-महानिरीक्षक ने नूना नदी के जलस्तर बढ़ोतरी के कारण सीमा स्तंभ संख्या 159 का निरीक्षण किया।

जिसमें सीमा स्तंभ संख्या 159 को बाढ़ के पानी में समाहित पाया। इस दौरान उप महानिरीक्षक ने जवानों को बाढ़ से बचाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, इस परिस्थिति में भी जवानों को देश की सीमा की सुरक्षा संबंधी प्रचालन गतिविधियों के सफल संचालन के लिए उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में, उपमहानिरीक्षक ने सिकटी, सैदाबाद एवं बरुदाह में बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों का हाल समाचार जाना और उन्हें बाढ़ से बचाव के साथ गांव में बाढ़ का पानी जमा होने के कारण फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए एवं उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *