सारस न्यूज़, अररिया।
नगर थाना पुलिस ने रविवार को 108 लीटर अंग्रेजी शराब का विनिष्टीकरण किया। यह शराब दो महीने पहले अक्टूबर में पटना से अररिया आ रही एक यात्री बस से महादेव चौक पर बरामद की गई थी। इस दौरान 12 कार्टन में भरी 108 लीटर शराब के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।
नगर थाना पुलिस के एसआई अमित कुमार ने जिला उत्पाद कार्यालय परिसर में शराब का विनिष्टीकरण कराया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि शराब विनिष्टीकरण की कार्रवाई जिला उत्पाद कार्यालय के हड़ियाबाड़ा परिसर में संपन्न हुई।
इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस के साथ नगर थाना के चौकीदार हरिलाल ततमा, सुरेंद्र ततमा और अन्य कर्मी मौजूद थे। अक्टूबर में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने महादेव चौक पर एक यात्री बस से 12 कार्टन में रखी गई शराब जब्त की थी। तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए इस तरह की कार्रवाई सरकार और पुलिस के प्रयासों को रेखांकित करती है। अधिकारियों ने इस दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कड़ी चेतावनी भी दी।
