सारस न्यूज़, अररिया।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अररिया द्वारा 15 नवंबर, शुक्रवार को देव दीपावली पर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विहिप के जिला मंत्री शुभम चौधरी ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाआरती का आयोजन परमान नदी के त्रिसूलिया घाट पर किया जाएगा।
जिला मंत्री ने बताया कि हर वर्ष परमान नदी के त्रिसुलिया घाट पर देव दीपावली के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया जाता है, और इस वर्ष भी 15 नवंबर को यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि इस वर्ष महाआरती के लिए बनारस से पुरोहितों को बुलाया जाएगा। इसके अलावा, 5100 दीपों की श्रृंखला बनाई जाएगी और विभिन्न आकृतियों के रूप में सजावट की जाएगी। घाट को रंग-बिरंगे प्रकाश से सजाया जाएगा, जिससे यह आयोजन और भी आकर्षक और भव्य हो सके।