• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीआइजी एकादश ने रोमांचक मुकाबले में कमांडेंट एकादश को 22 रन से दी मात।

सारस न्यूज़, अररिया।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 52वीं वाहिनी, अररिया द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह रोमांचक मैच डीआइजी एकादश और कमांडेंट एकादश के बीच वाहिनी के खेल मैदान में खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीआइजी एकादश ने निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 107 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। टीम के कप्तान और पूर्णिया के उपमहानिरीक्षक राजेश टिक्कू ने 22 रनों की अहम पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कमांडेंट एकादश की टीम 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर केवल 85 रन ही बना सकी। टीम की ओर से द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार पठानिया ने 24 रन और आरक्षी मिलन दास ने 17 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। हालांकि, यह प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था।

मैच में निर्णायक भूमिका सउनि दीपक जोशी और मु. आ. अशोक ने निभाई। मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक राजेश टिक्कू ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में खेलों का विशेष स्थान है। प्रत्येक व्यक्ति को दिन में कम से कम एक घंटा खेलना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, मन प्रसन्न रहता है, और शरीर फुर्तीला बना रहता है।

इस अवसर पर उप कमांडेंट उदय कुमार, उप कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. मनोज जाट और अन्य कार्मिक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *