• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण।

सारस न्यूज़, अररिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, अररिया, अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक, अररिया, अंजनी कुमार ने आज इंडोर स्टेडियम परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जनवरी 2025 के मासिक बाह्य निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस संदर्भ। में जानकारी दी गई कि निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हर महीने बाह्य निरीक्षण और हर तीसरे महीने आंतरिक निरीक्षण किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत एवं भवन प्रमंडल), और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिनमें आबिद हुसैन (राजद), नौशाद आलम (सीपीआई), रामविनय सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *