सारस न्यूज़, अररिया।
जिलास्तर से लेकर अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voter’s Day) 25 जनवरी 2025 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, अररिया, अनिल कुमार द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
जिलास्तरीय मुख्य समारोह
जिलास्तरीय मुख्य समारोह समाहरणालय परिसर स्थित लॉन पार्क में 25 जनवरी 2025 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी, अररिया को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। समारोह में 2025 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो-दो बी०एल०ओ० को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर आयोजन
- अनुमंडल स्तर पर समारोह का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी की देखरेख में किया जाएगा।
- प्रखंड स्तर पर यह आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।
- उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
- सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO)/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर बी०एल०ओ० के माध्यम से इस समारोह का आयोजन करें।
- साथ ही, सोशल मीडिया (Facebook/WhatsApp Groups) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी दी गई है।
जिला आईकॉन की भूमिका
- जिला आईकॉन श्री अमर आनंद और श्रीमती प्रिया राज,
- PwD आईकॉन श्रीमती साबरा तरन्नुम (फिजियोथेरेपिस्ट) और श्री एम०ए० सानू को निर्देश दिया गया है कि वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के थीम: “Nothing like voting, I vote for sure” (वोट जैसा कोई नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम) से संबंधित ऑडियो/वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करें।
सभी विभागों को निर्देश
- जिला समाहरणालय अररिया के सभी कार्यालयों के प्रधान/पदाधिकारी/कर्मियों को जिलास्तरीय मुख्य समारोह में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
- जिले के अन्य सभी विभागाध्यक्षों/वरिष्ठ कार्यालय पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाएं।
यह आयोजन लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका और महत्व को रेखांकित करने और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य रखता है।
