दुर्गा पूजा 2024 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री अनिल कुमार ने की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी (अररिया एवं फारबिसगंज), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, विभिन्न पूजा समिति के सदस्य तथा जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और पूजा समितियों को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी पूजा स्थलों और जुलूसों के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, पूजा के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य स्थापना के निर्देश दिए गए, साथ ही स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्धारित तिथि, समय और मार्ग का पालन कराने की जिम्मेदारी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्षों को दी गई। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर एहतियाती कदम उठाने, विसर्जन के दौरान वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने, और ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने और पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी नजरअंदाज न किया जाए और तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। बैठक में बताया गया कि अररिया अनुमंडल में 113 और फारबिसगंज अनुमंडल में 112 स्थानों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
दुर्गा पूजा के अवसर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (06453-222309), अररिया अनुमंडल नियंत्रण कक्ष (06453-222070), और फारबिसगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष (06455-295202) स्थापित किए जाएंगे। चिकित्सा व्यवस्था के तहत, सभी रेफरल अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष आकस्मिक दवाओं के साथ चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अग्निशमन दस्ते भी दोनों अनुमंडलों और प्रखंड मुख्यालयों पर तैनात रहेंगे।
प्रतिमाओं का विसर्जन निकटवर्ती नदियों, तालाबों और नहरों में किया जाएगा। इसके लिए भवन प्रमंडल, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, और अंचलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संवेदनशील घाटों पर नाव और गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी।
सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, और इंस्टाग्राम पर निगरानी रखी जाएगी और आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
सारस न्यूज़, अररिया।