जिला पदाधिकारी, अररिया, अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, अररिया, अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण सहित जिले के माननीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित थे। वहीं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद/नगर पंचायत, सभी थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय से बैठक में जुड़े रहे।
जिला शांति समिति की बैठक में बताया गया कि ईद-उल-फितर 2025, दिनांक 31.03.2025/01.04.2025 को मनाया जाएगा। वहीं रामनवमी पर्व 2025, दिनांक 06.04.2025 को मनाया जाएगा। जिला शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-फितर एवं रामनवमी पर्व, पूर्व की भांति सभी लोग शांति, प्रेम एवं भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर विभिन्न स्थलों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा पर्व के अवसर पर यथास्थिति में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। क्षेत्र में घटित होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया में फैलाए जाने वाले अफवाह की खबरों पर ध्यान ना दें, साथ ही भ्रामक एवं सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले पोस्ट की जानकारी अविलंब जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, थानाध्यक्ष, एवं माननीय जनप्रतिनिधियों को दें।
बैठक में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी का समर्थन करते हुए कहा कि आगामी सभी पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्धजनों द्वारा भी बारी-बारी से अपने-अपने विचार एवं सुझाव दिए गए, जिन पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को समन्वय स्थापित करते हुए मार्गों के निर्धारण से संबंधित विवादों का समाधान करने तथा इन दोनों पर्वों के अवसर पर शांति भंग करने वाले साम्प्रदायिक/अपराधिक तत्वों को चिन्हित करते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सभी शरारती तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। रामनवमी पर्व को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से जुलूस मार्ग का निश्चित रूप से भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। जुलूस हेतु अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा। अश्लील/भड़काऊ कैसेट बजाने सहित डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर हेतु अनुज्ञप्ति अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्गत किया जाएगा।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण, जिले के माननीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply