• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया के जोकीहाट में छापेमारी में एक करोड़ रुपये की नशीली कोरेक्स कफ सिरप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के हरवा चौक स्थित एक गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 4500 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप जब्त किया है। यह कार्रवाई सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव झा की टीम ने की। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जोकीहाट थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक गोदाम में बड़ी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप रखा गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर गोदाम पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 4500 लीटर कोडिनयुक्त कोरेक्स कफ सिरप जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा, गोदाम के बाहर खड़ी एक ट्रक और पिकअप वैन को भी जब्त किया गया।

अमित रंजन ने कहा कि जिले में कोरेक्स जैसी नशीली कफ सिरप का सेवन बड़ी संख्या में लोग नशे के रूप में करते हैं, और यही वजह है कि नेपाल से लगे सीमावर्ती इलाकों में इस तरह का गोरखधंधा लगातार फल-फूल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *