नगर थाना क्षेत्र के एडीबी चौक चौराहे से आगे 10 कदम की दूरी पर पुलिस व डॉक्टर की चारपहिया वाहन में टक्कर हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में दोनों पक्ष बाल-बाल बच गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया। वहीं स्थानीय लोग पुलिस वाहन की गलती बताने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने वाहनों को लेकर नगर थाना पहुंचे व नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को सारी बात बताई। इस दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोग व अररिया आदर्श नगर वार्ड संख्या 16 निवासी दंत चिकित्सक डॉ अफरोज आलम से मिली जानकारी अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे करीब आश्रम चौक रोड से होकर एडीबी चौक से बस स्टैंड जाने के लिए मुड़े। 10 कदम आगे जाने पर एडीबी चौक स्थित प्रेसिडेंट होटल के नीचे एक टाइल्स-मार्बल्स की दुकान के आगे से गुजर रहे थे कि इतने में वहीं खड़ी मुख्यालय डीएसपी के किराये पर लिए प्राइवेट अनुबंधित सरकारी चार पहिया वाहन के चालक ने वाहन को स्टार्ट कर सड़क पर चढ़ा दिया। इतने में वहीं से गुजर रहे चिकित्सक की वाहन को टक्कर मार दी। इन सारी घटनाओं की जानकारी चिकित्सक ने नगर थानाध्यक्ष को भी बताया है। वहीं मुख्यालय डीएसपी के वाहन के चालक ने कहा कि वह चांदनी चौक से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। डॉक्टर के वाहन ने उनके वाहन को आगे से ठोकर मार दी है। अब सोचनीय यह है कि दोनों वाहन जब एक ही मंजिल की ओर जा रहे थे तो एक वाहन दूसरे वाहन को आगे से टक्कर कैसे मार सकती है। वहीं डॉक्टर की कार में बायें की तरफ सेकंड डोर पर काफी स्क्रैच लगे हुए हैं। मुख्यालय डीएसपी के चार पहिया वाहन का आगे की तरफ से नुकसान हुआ है। हालांकि सारी बातों को सुनने समझने के बाद नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने दोनों पक्षों को आपस में सुलह कर एक दूसरे के वाहन में हुए नुकसान को सही कराने कहा, लेकिन मुख्यालय डीएसपी के वाहन चालक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं देखे गए। जबकि डॉक्टर अफरोज आलम नगर थानाध्यक्ष की सारी बातों को मानते हुए देखे गए। इसके बाद जब बात बनती नहीं नज़र आई तो नगर थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शाम में आने को कहा। खबर लिखे जाने तक डॉक्टर अफरोज नगर थाना पहुंचकर दूसरे पक्ष का इंतजार करते पाये गए, लेकिन 1.5 घंटे बीत जाने के बाद भी दूसरे पक्ष से ना वाहन चालक व ना ही वाहन मालिक नगर थाना पहुंचे हैं। इधर चिकित्सक ने बताया कि यदि दूसरे पक्ष के लोग सुलह नहीं करते हैं तो नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया जायेगा। वहीं चिकित्सक ने कहा कि एडीबी चौक पर सरकारी सहित प्राइवेट कई सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है कि दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों में किसकी गलती है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply