आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को गति दे दी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार ने विभिन्न कोषांगों के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जो उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य रूप से कार्मिक, विधि-व्यवस्था, स्वीप, ईवीएम और प्रशिक्षण कोषांगों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी कोषांगों के नोडल और सहायक नोडल पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप काम को अंजाम देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विशेष रूप से स्वीप (मतदाता जागरूकता) कोषांग से जुड़ी गतिविधियों की योजना जल्द तैयार करने का निर्देश डीएम ने दिया। इस मौके पर जिला स्थापना उपसमाहर्ता वसीम अहमद, पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी सोनी कुमारी, और जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार भी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना था, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply