• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अज्ञात वाहन की ठोकर से बिजली मिस्त्री की मौत, एनएच पार करते समय हुआ हादसा।

Labeled remains of person lying in mortuary

सारस न्यूज़, अररिया।

नरपतगंज थाना परिसर के समीप रविवार रात एक अज्ञात वाहन की ठोकर से 50 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 17 के निवासी अशोक कुमार महतो (पिता- रामस्वरूप महतो) के रूप में हुई है।

घटना रात करीब 8:00 बजे की है, जब अशोक कुमार महतो पावर ग्रिड से नरपतगंज बाजार की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एनएच पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने घायल समझकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजू कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क का एक हिस्सा बाधित हो गया। सूचना मिलने पर नरपतगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

अशोक कुमार महतो बिजली मिस्त्री के रूप में कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और वे गहरे सदमे में हैं।

थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दुर्घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *