• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नप प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

सारस न्यूज, अररिया।

अररिया शहर के सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से नप प्रशासन बीते तीन दिन से लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अररिया बस स्टैंड में सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया व फुटकर दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक सहित जुर्माने की राशि वसूल की गई।यह अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर परिषद के इओ भावेश कुमार के नेतृत्व में नप कर्मी द्वारा चलाया गया है। अभियान चलाने के दौरान बस स्टैंड के फुटकर दुकानदारों के बीच हड़कंप मचा रहा। जिसमें कई दुकानदारों से 2800 रुपए की जुर्माने की राशि वसूलने के साथ 05 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक भी जब्त की गई है। मौके पर टैक्स कलेक्टर आनंद किशोर ठाकुर, तबरक हुसैन, नौशाद अली, जितेंद्र ठाकुर, आजम, कमर, संजय कुमार दास, संजय कुमार पासवान व मुबारक हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *