• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया जिले के दो नप और दो नपं के इओ का हुआ तबादला, एक नये पदस्थापित।

सारस न्यूज़, अररिया।

रविवार 30 जून की देर संध्या को नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य भर के विभिन्न नगर निकायों में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार नगर सेवा एवं पर्यवेक्षकीय संवर्ग के 90 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया। वहीं 102 नगर निकायों में नये पदाधिकारी को भी नवनियुक्त किया गया है। जिसमें अररिया नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार को फुलवारशरीफ तबादला किया गया है तो नवपदस्थापित नप इओ चंद्र राज प्रकाश को नोखा से अररिया नप का कमान सौंपा गया है। हवेली खड़गपुर में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह को फारबिसगंज नगर परिषद का कमान सौंपा गया है। इधर नरपतगंज नगर पंचायत में नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी विकाश कुमार तो रानीगंज नपं में अमित कुमार और जोकीहाट में रजनीश कुमार की पोस्टिंग की गई है। सरकार के अवर सचिव रंजन कुमार चौधरी ने राज्यपाल के आदेश से सूची जारी कर स्थानांतरित किए गए पदाधिकारियों को 3 जुलाई तक अपने नये पदस्थापित स्थान पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं। नरपतगंज नगर पंचायत में नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी की पहली पोस्टिंग की गई है। इससे पहले नरपतगंज का नगर पंचायत में समाहित होने से पूर्व जोगबनी के नप इओ प्रभार में थे। वहीं जोकीहाट एवं रानीगंज नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी की उनकी पहली पोस्टिंग है। मालूम हो कि अररिया में 03 नगर परिषद एवं 03 नगर पंचायत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *