• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार: अररिया के विजय मंडल बने मंत्री

प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, अररिया।

सांसद प्रदीप सिंह ने दी शुभकामनाएँ, बिहार के समग्र विकास का भरोसा

अररिया, 26 फरवरी 2025 – बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें भाजपा के सात नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें 3 पिछड़ा, 2 अतिपिछड़ा और 2 सवर्ण कोटे से मंत्री बनाए गए हैं।

अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सभी नव-नियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएँ देते हुए राज्य के समग्र विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विशेष रूप से सिकटी विधायक विजय मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और इसे अररिया जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

सांसद प्रदीप सिंह ने कहा, “विजय मंडल जी के मंत्री बनने से न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं, बल्कि पूरे जिले में उत्साह और खुशी का माहौल है। यह नियुक्ति निश्चित रूप से अररिया के विकास को नई गति देगी।”

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह निर्णय बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *