सारस न्यूज़, अररिया।
यदि जिला अंतर्गत किसी वार्ड में नल-जल योजना के तहत पानी नहीं मिल रहा है या नल-जल योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है, तो आप टोल-फ्री नंबर 1800-123-1121 (सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक) पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग द्वारा आपकी समस्या को 24 घंटे के भीतर सुलझाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस टोल-फ्री नंबर पर मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना और पंचायती राज विभाग द्वारा हस्तांतरित जलापूर्ति योजनाओं से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकती हैं।
इसके अतिरिक्त, आप SMS/व्हाट्सऐप/ईमेल के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
- व्हाट्सऐप नंबर: 8544429024
- वार्ड संख्या, गांव, पंचायत, प्रखंड, जिला के साथ शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर और शिकायत का विवरण भेजें।
- ईमेल: phedcgrc2024@gmail.com
- अपने क्षेत्र की समस्या को इस ईमेल पर विस्तार से भेजें।
उपरोक्त माध्यमों से आप जलापूर्ति की अनुश्रवण, मरम्मत, और संपोषण से संबंधित अपने सुझाव भी दर्ज करा सकते हैं।
