• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

52 वीं वाहिनी एसएसबी के तीन कार्मिकों को दी गई विदाई।

सारस न्यूज़, अररिया।

विदाई समारोह में शामिल 52 वीं वाहिनी एसएसबी के अधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी।

जिला मुख्यालय स्थित 52 वीं सशस्त्र सीमा बल अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में एक विदाई समारोह का आयोजन स्थानीय एसएसबी कैंप में किया गया। इस विदाई समारोह में 52 वीं वाहिनी के तीन कर्मियों में संचार विभाग के एसआई राजदीप सलाथिया (जम्मू), एएसआई जीडी प्रेम सिंह (हिमाचल) के साथ कांस्टेबल (दर्जी) लछुमन दर्जी (पश्चिम बंगाल) को उनकी निष्ठापूर्ण एवं समर्पित सेवाओं के बाद सशस्त्र सीमा बल से सेवानिवृत होने पर विदा किया गया। बताया गया कि इनका वाहिनी में कार्यकाल क्रमशः 26 वर्ष 10 माह, 34 वर्ष 06 माह एवं 36 वर्ष 10 माह रहा। जिसमें इन्होंने काफी विषम तथा विकट परिस्थितियों में देश के लिए अपनी निष्ठापूर्ण सेवाएं दी हैं। इसी क्रम में कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने अपने कार्मिकों को बधाई देते हुए विदा हो रहे तीनों कार्मिकों एवं उनके परिवार के लिए भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सफलता की कामना किए। इस विदाई समारोह में वाहिनी के उप कमांडेंट पीएन सिंह तथा उदय कुमार के साथ अन्य 06 अधिकारी, 10 अधीनस्थ अधिकारी तथा 50 अन्य जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *