भरगामा प्रखंड के पैकपार पंचायत के पोठिया वार्ड संख्या 2 में रविवार आधी रात को जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी घायल हो गई। इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है। आरोपित पक्ष घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया है, जबकि पुलिस घटनास्थल पर निगरानी बनाए हुए है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल गांव की स्थिति सामान्य है।
मृतक के भतीजे चंदन यादव ने गांव के ही 10 लोगों सहित अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या और लूटपाट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताया गया है। घटना के बाद, अररिया के आरक्षी अधीक्षक अमित रंजन ने भरगामा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी संतोष कुमार पोद्दार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम ने एक नामजद आरोपी पांडव यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पोठिया गांव के निवासी चंदन यादव और उनके चाचा परमानंद यादव के बीच पड़ोसी भैयालाल यादव उर्फ भूपेंद्र यादव से एक एकड़ से अधिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में लंबित था। रविवार की मध्य रात्रि को, जब सभी लोग सो रहे थे, तब भैयालाल यादव के पक्ष के लोगों ने अपने साथ बदमाशों को लेकर गोलीबारी शुरू कर दी और विवादित जमीन पर पिलर गाड़कर उसे घेराबंदी कर दी।
गोलीबारी की आवाज सुनकर परमानंद यादव जाग गए और उन्होंने अपने भतीजे चंदन यादव और रमण यादव को जगाया। दोनों तुरंत घर से भाग गए। जब परमानंद यादव अपने भतीजों को सुरक्षित करने के बाद घर लौट रहे थे, तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने आई उनकी भाभी लीला देवी भी इस हमले में घायल हो गईं। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी, जिसे अस्पताल में निकाला गया।
घायल लीला देवी ने बताया कि लगभग 50-60 की संख्या में आए बदमाशों ने रात में दो बार गोलीबारी की। पहली बार जमीन की घेराबंदी करने के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, और पुलिस के घटनास्थल से जाते ही बदमाशों ने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। तीन घंटे तक चली इस गोलीबारी में बदमाशों ने रुकने का कोई मौका नहीं दिया। जब पुलिस दोबारा पहुंची, तो सभी बदमाश भाग गए।
मृतक के परिजनों का कहना है कि इस घटना में दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी सह भरगामा थाना प्रभारी संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply