• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आत्मा अररिया के सौजन्य से जिला कृषि कार्यालय परिसर अररिया में जिला स्तरीय कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन। कई किसान पुरस्कृत।

सारस न्यूज़, अररिया।

आत्मा अररिया के सौजन्य से जिला कृषि कार्यालय परिसर अररिया में आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार, 23 दिसम्बर 2023 को किसानों द्वारा लगाए गए कृषि प्रदर्शनी स्टाल का गठित मुलांकन कमेटी के द्वारा कृषि क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार राजेश झा, जमुआ पंचायत को मोटे अनाज उत्पादन के लिए दिया गया। दितीय पुरस्कार कृषि क्षेत्र में जगदीश यादव को भोडहा, रानीगंज को तथा तृतीय पुरस्कार हर्षवर्धन ठाकुर भीमा, पलासी को दिया गया।

मत्स्य क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार सुरेश कुमार विश्वास बरदहा सिकटी को एवं द्वितीय पुरस्कार मो निसार नगर पंचायत अररिया को तथा तृतीय पुरस्कार भवेश कुमार बरदाहा सिकटी को दिया।

उद्यान क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार घोलट ऋषि बरबन्ना रानीगंज को, स्ट्रबेरी में द्वितीय पुरस्कार मायानन्द मंडल ठेगापुर सिकटी को और तृतीय पुरस्कार अशोक सिंह डेढुया सिकटी को संतरा उत्पादन के क्षेत्र में दिया गया।

पुरस्कार पाने वाले कृषकों को जिला कृषि पदाधिकारी अररिया द्वारा बधाई देते हुए कृषि के बीच प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इनके अलावा अन्य वैसे कृषक जो इस कृषि उत्पादन प्रदर्शनी में भाग लिए, उन्हें भी संतावना पुरस्कार दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जिन कृषकों को पुरस्कार नहीं मिला है उन्हें दुखी होने की आवश्यकता नहीं है। अपने क्षेत्र में मेहनत से कार्य करते रहे। फरवरी माह में पुनः मेला का आयोजन आत्मा अररिया द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *