सारस न्यूज़, अररिया।
अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेले जा रहे 34वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग (कॉनसम ट्रॉफी) के 40वें मैच में एफसीए ए फारबिसगंज ने अररिया डिफेंडर को 161 रनों से हराया।
एफसीए ए फारबिसगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 26.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 223 रन बनाए। एफसीए ए की तरफ से यशवर्धन ने शानदार 50 रनों की पारी खेली, जबकि आदित्य और आदर्श ने 28-28 रनों का योगदान दिया। डिफेंडर की ओर से गेंदबाजी में बद्रुजमा ने 3 विकेट, नदीम ने 2 विकेट और अल्तमस ने 2 विकेट हासिल किए।
जवाब में, अररिया डिफेंडर की टीम 17 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 62 रन ही बना सकी। डिफेंडर की तरफ से अशरफ ने 16 रन, फौजन ने 11 रन और नदीम ने 10 रन बनाए। एफसीए ए के लिए गेंदबाजी में उत्तम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए, संजू ने 2 और आर्यन ने 1 विकेट लिया।
इस प्रकार, एफसीए ए फारबिसगंज ने मैच को 161 रनों से जीत लिया। उत्तम कुमार को उनके बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका पंकज कुमार और जयप्रकाश गुप्ता ने निभाई। आयोजकों ने बताया कि शनिवार का रोमांचक मुकाबला एसीए ब्लू और एंबीशन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
