बथनाहा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते 9 से 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग समझ पाते, तब तक कई घरों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
पीड़िता हफीजा खातून ने बताया कि वह और उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक घर के बिजली बोर्ड में आग लग गई और घर से धुआं उठने लगा। धीरे-धीरे आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने की सूचना बथनाहा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई। अंचल पदाधिकारी फारबिसगंज के निर्देश पर हल्का कर्मचारी कमरुल होंडा ने घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया।
आग की चपेट में आए लोगों के घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें मो. जैनुल, मो. हदीश, मुमताज, यकीन, सलीम, शहीम, एजुम, फारूक, इशाक आदि के घर शामिल हैं। इन लोगों के पास पहनने के कपड़े और खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा।
राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव ई. आयुष अग्रवाल ने आग लगने की घटना के बाद पीड़ितों से मिलने बथनाहा पहुंचे और प्रत्येक पीड़ित को एक कंबल और राशन सामग्री प्रदान की। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply