• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पाँच बोतल शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

सारस न्यूज़, अररिया।

थानाक्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी-छुपे शराब बनाने, बेचने और शराब का सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। आदर्श थाना फारबिसगंज पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार इस अभियान को चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर से सटे मटियारी पंचायत के भट्टाबाड़ी वार्ड संख्या 13 में एक घर में छापेमारी की, जहां से 05 बोतल शराब बरामद की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद शराब में 05 बोतल बियर शामिल हैं।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विकास कुमार, पिता जयनारायण मंडल, निवासी मंडल टोला, भट्टाबाड़ी वार्ड संख्या 13, मटियारी, फारबिसगंज है। शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। इस छापेमारी अभियान में अपर थानाध्यक्ष पुअनि आदित्य किरण, पुअनि राजनंदनी सिंहा सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष ने इस छापेमारी की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *