Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जोगबनी रेलवे यार्ड में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी।

सारस न्यूज, अररिया।

जोगबनी रेलवे यार्ड परिसर में गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी।

शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस जांच में जुटी:

रेल पुलिस को मृतक की कमीज की जेब से कुछ दवाइयां और पैसे मिले, लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे मृतक को बस स्टैंड यार्ड परिसर में बैठे देखा गया था, लेकिन करीब 11 बजे वह यार्ड परिसर में लेटा हुआ पाया गया। जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वह मृत था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी:

रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही, शव की फोटो कई व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की गई है ताकि कोई उसे पहचान सके। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *