सारस न्यूज, वेब डेस्क।
जिले की सियासत में एक बड़ी हलचल देखने को मिली जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह उर्फ बब्बन ने जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह के अररिया दौरे के दौरान यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह जैसे ही अररिया पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे ओमनगर स्थित चन्द्रशेखर सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां सिंह ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इसी मुलाकात के दौरान चन्द्रशेखर सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
चन्द्रशेखर सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष पद पर दो बार रह चुके हैं और लोजपा के टिकट पर अररिया विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके जन सुराज में आने से जिले की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है और इसे पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक समर्थन माना जा रहा है।
इस मौके पर जन सुराज के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें जिला परिषद सदस्य संतोष सिंह, फैसल जावेद यासीन, परवेज मुशर्रफ, अंजूम परवेज, प्रलयंकर सिंह गब्बर, विधानसभा प्रभारी विजय सिंह, डॉ. फरहत आरा, शामी राउफ, रंजीत सिंह, मो. रागिब, पप्पू पासवान, बेचन पासवान, अनिल सिंह, सुभाष पासवान और नीलम देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
बब्बन सिंह की एंट्री से जन सुराज को जहां एक अनुभवी नेतृत्व मिला है, वहीं जिला राजनीति में नए समीकरण बनने के भी संकेत मिल रहे हैं।