Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फारबिसगंज में जमीनी विवाद में पूर्व वार्ड पार्षद को मारी गयी गोली, पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई में इंडो-नेपाल बॉर्डर से 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।

आरोपी व घायल पूर्व वार्ड पार्षद साथ में करते थे जमीन ब्रोकरी, आपसी रंजिश में मारी गयी है गोली

फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर मेला रोड वार्ड संख्या 07 निवासी स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद को रविवार की सुबह सैलून दुकान खोलने के दौरान उनके बिजनेस पार्टनर ने जमीनी विवाद में पांच गोली मार दी थी. जिसमें स्थानीय एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गोली कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए एसपी अशोक ने सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस सोमवार को आयोजित की। जिसमें उन्होंने बताया कि मनोज ठाकुर पिता सुरेश ठाकुर को रविवार के अहले सुबह साढ़े 07 बजे करीब अपराधी ने आपसी रंजिश में उस समय गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब वे काली मंदिर मेला रोड समीप मोड़ के समीप अपने शैलून दुकान को खोल रहे थे। घटना घटित होने के बाद दौड़कर पहुंचे परिजनों व स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल खून से लथपथ पूर्व वार्ड पार्षद मनोज ठाकुर को ईलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों में डॉ अली अकबर अंसारी व अन्य चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व वार्ड पार्षद को बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि यह वारदात आपसी रंजिश के कारण हुई है। घटना को अंजाम देने में पूर्व वार्ड पार्षद के बिजनेस पार्टनर फारबिसगंज थाना क्षेत्र के काली मेला रोड वार्ड संख्या 07 निवासी संजय चौधरी पिता महेश्वरी चौधरी ने उन्हें 05 गोली मार दिया था। मनोज ठाकुर भी वर्त्तमान में मेला रोड में सैलून चलाते हैं व कांड के आरोपी संजय चौधरी के साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करते हैं।गोलीकांड में प्रयोग किया गया हथियार बरामद।

एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि फारबिसगंज थाना अंतर्गत जमीन ब्रोकरी को लेकर मनोज ठाकुर को अपने पार्टनर संजय चौधरी से विवाद हो गया था। जिस कारण आरोपी संजय चौधरी के द्वारा यह घटना को अंजाम दिया गया। एसपी ने बताया कि घटना घटित होने के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ खुसरू सिराज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 जनवरी को आरोपी संजय चौधरी को जोगबनी थाना क्षेत्र में इंडो-नेपाल बॉर्डर समीप स्थित चाणक्या चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ व गहन छानबीन के दौरान संजय चौधरी ने पूर्व वार्ड पार्षद को गोली मारने की बात स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान व निशानदेही के आधार पर घटना को अंजाम देने में प्रयोग किये गये पिस्टल व एक अन्य देशी कट्टा को आरोपी के निवास स्थान समीप दक्षिण की ओर कुछ दूरी पर मिट्टी के नीचे से दबा बरामद किया गया है। घटना घटित होने के बाद घटनास्थल से 05 खोखा भी बरामद किया गया है। एसपी द्वारा बताया गया कि घटित घटना के बाद घायल मनोज ठाकुर वर्तमान में पूर्णिया जिला के एक निजी अस्पताल में ईलाजरत है। उक्त घटना को लेकर फारबिसगंज थाना में 14 जनवरी को कांड संख्या 42/2024 धारा 341/323/324/325/326/307 भादवि व 27 शस्त्र अधिनियम अंतर्गत दर्ज किया गया है। मौके पर छापेमारी व आरोपी के गिरफ्तारी टीम में एसडीपीओ खुसरू सिराज, फारबिसगंज थानाध्यक्ष सह पुनि आफताब अहमद, अररिया डीआईयू शाखा प्रभारी सह पुनि कौशल कुमार, सिमराहा ओपी अध्यक्ष पुअनि राजनंदनी सिन्हा व फारबिसगंज थाना के अनुसंधानकर्ता पुअनि अमर कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *