• Thu. Dec 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शराब सेवन के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया आरएस थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरएस थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी दी कि सभी आरोपी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  1. अररिया आरएस थाना क्षेत्र के प्रेमनगर बोची, वार्ड संख्या 04 निवासी कारू शर्मा (पिता: देवानंद शर्मा)
  2. गणेश शर्मा (पिता: सदानंद शर्मा)
  3. बौसी थाना के महशेली, वार्ड संख्या 04 निवासी संतोष कुमार शर्मा (पिता: सुरेश शर्मा)
  4. पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना, वार्ड संख्या 08 निवासी दिलनवाज (पिता: स्वर्गीय मोहम्मद ताहा)

इन सभी को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर आरएस थाना पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *