• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया जिला स्थापना दिवस सह मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन।

सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया जिला स्थापना दिवस सह मकर संक्रांति महोत्सव 14 जनवरी 2025 को हाई स्कूल, अररिया के मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल, अररिया में जिला स्थापना दिवस और मकर संक्रांति महोत्सव का उद्घाटन समारोह होगा। इसके साथ ही विभागीय स्टॉल, फूड स्टॉल, विकासात्मक प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव की शुरुआत सुबह 8:00 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी और जनजागरूकता रैली से होगी। इसके बाद सुबह 11:00 बजे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय और प्रख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

जिला स्थापना दिवस पर शिक्षा, कल्याण, अल्पसंख्यक, श्रम, डीआरसीसी, सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण, स्वास्थ्य, विद्युत, कृषि, आपदा प्रबंधन, जीविका, परिवहन, पंचायती राज सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:

  • प्रभात फेरी: सुबह 8:00 बजे से।
  • विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन: सुबह 11:00 बजे।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: अपराह्न 3:00 बजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *