जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024 का आज शुभारंभ टाउन हॉल, अररिया में जिला पदाधिकारी श्री अनिल कुमार और उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह उत्सव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 03.10.2024 से 04.10.2024 तक आयोजित किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि घबराहट छोड़कर पूरे उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लें। जिलाधिकारी ने कहा, “आप गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आए हैं, यह आपकी बड़ी उपलब्धि है। हर विधा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे और जिले तथा राज्य का नाम रोशन करेंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को इंटरनेट और टेक्नोलॉजी का सही उपयोग कर अपने कौशल को निखारने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “अपने सपनों को साकार करने के लिए टेक्नोलॉजी का सही प्रयोग करें और जो भी परिणाम आए उसे स्वीकार करें। हम चाहते हैं कि अररिया के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।”
समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का अवलोकन भी किया। आज के कार्यक्रम में समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन और शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जबकि 04.10.2024 को लोकगीत एकल, हारमोनियम वादन, वक्तृता, एकांकी नाटक, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, मूर्तिकला और छायाचित्र संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इस मौके पर अपर समाहर्ता अररिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और स्थानीय कलाकार उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply