• Mon. Dec 29th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज का पर्व।

सारस न्यूज़, अररिया।

एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में मुख्यालय स्थित वाहिनी के परिसर में संदीक्षा सदस्यों ने हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में सजकर तैयार हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ संदीक्षा की अध्यक्ष आरती देवी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के नृत्य, गायन और नाटक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में सज-धज कर तीज के गीत गाए और झूले का भी आनंद लिया।

साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। संदीक्षा अध्यक्षा आरती देवी ने कहा कि हरियाली तीज हमें हमारे सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों की याद दिलाती है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और समाज में भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है। उन्होंने वाहिनी के सभी सदस्यों और उनके परिवारों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर उपाध्यक्षा साधना यादव सहित अन्य संदीक्षा सदस्य, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *