सारस न्यूज़, अररिया।
किसानों को जानकारी देते केवीके के वरीय पदाधिकारी।
मौसम अनुकूल कृषि कार्य अंतर्गत चयनित गांव टेढ़ी मुसहरी में बीते 02 अप्रैल को योजना अंतर्गत लगे मक्का फसल प्रजाति पी-3526 की फसल कटनी सह प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुसहरी व निकटवर्ती गांव के लगभग 60 किसानों ने भाग लिया। सर्वप्रथम केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ विनोद कुमार व प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी सह उप परियोजना निदेशक आत्मा संतोष कुमार के देखरेख में टेढ़ी गांव निवासी अशोक मेहता के खेत पर मक्का फसल कटनी किया गया।

इस फसल कटनी में उपज दाना प्लस बलरी सहित 157.68 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पाया गया। दाने में नमी के स्तर को देखते हुए 18 प्रतिशत नमी अंश को घटाने के बाद रिकॉर्ड 129.22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त हुआ। प्रक्षेत्र दिवस में मौसम अनुकूल कृषि कार्यक्रम के सीओ-पीएल डॉ एके मौर्य ने मेड पर मक्का, आलू के साथ मक्का व अन्य तकनीक के क्षेत्रफल विस्तार व किसानों के खेत पर लगाई गई प्रदर्शनी के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित जन समुदाय व वरीय पदाधिकारी को दिया. प्रक्षेत्र दिवस में उपस्थित केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ विनोद कुमार ने सभा में उपस्थित किसानों से योजना व मक्का फसल पर प्रतिक्रिया लिया. साथ ही किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए. इस कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ प्रतिभा कुमारी व मौसम अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तकनीकी सहायक सुमन कुमारी मौजूद थी.