• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में मौत, दी गई श्रद्धांजलि।

सारस न्यूज़, अररिया।

पुलिस केंद्र में मृतक जवान को शोक सलामी देती जिला पुलिस व मौजूद लोग।

पोस्टमार्टम के बाहर मृतक जवान के परिजन।

अररिया-फारबिसगंज मार्ग के बरदाहा लाइन चौक समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची सिमराहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक होमगार्ड जवान के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक होमगार्ड जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुर्साकांटा प्रखंड के रहटमीना पंचायत सरकार भवन में आवासित होमगार्ड मुजफ्फरपुर जिले के धबोली गाय घाट निवासी केलाश सहनी के 33 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार सैन्य संख्या 233244 की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण मौत हो गई। मृतक होमगार्ड जवान रौशन कुमार मुजफ्फरपुर जिला में पदस्थापित थे। पुलिस केंद्र अररिया में दिवंगत जवान को पोस्टमार्टम कराने के बाद शोक सलामी दी गई है। दिवंगत रौशन कुमार के परिजनों को जिला प्रशासन ने हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास का आश्वासन दिया है। पुलिस प्रशासन ने मृतक जवान को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद उनके परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *