सारस न्यूज, अररिया।
नगर थाना पुलिस द्वारा जमीनी विवाद में पुराने कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल द्वारा 2018 के दर्ज मामले एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
वहीं अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने बताया कि 06 साल पुराने दर्ज प्राथमिकी में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें जमीनी विवाद में आरोपी दामाद ने साक्ष्य में तब्दीली करके अपने सास की जगह अपने मां को खड़ा करके धोखे से जमीन अपने नाम लिखा लिया है। अभी अन्य गिरफ्तारी होनी बांकी है। अन्य गिरफ्तारी के बाद पूर्ण जानकारी दी जायेगी।