सारस न्यूज, अररिया।
सदर प्रखंड अररिया अंतर्गत साहसमल पंचायत में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश के आलोक में एक लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम नालसा के द्वारा आयोजित किया गया। विधिक जागरूकता साक्षरता शिविर कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय के जिला जज गुंजन पांडे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रोहित श्रीवास्तव के निर्देश पर किया गया।
इस कार्यक्रम में लोक अदालत के बारे में जानकारी, योग अभ्यास व योग करने के लाभों के बारे में बताया गया। एसिड अटैक पीड़ितों के लिए मुआवजा, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, विधवा महिलाओं के बच्चों की पढ़ाई हेतु सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
ग्रामीणों को इस कार्यक्रम की जानकारी उपस्थित पैनल अधिवक्ता श्रवण कुमार झा एवं अधिकार मित्र परमानंद मंडल के द्वारा दी गई। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया निगारून नाज, मुखिया प्रतिनिधि मो. रेजा, उपमुखिया सायरा बानो, श्याम नंदन यादव, संतोष चौधरी, उपमुखिया तनवीर आलम, वार्ड सदस्य आजम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।