Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में दो मंडल में अध्यक्ष किए गए मनोनीत।

सारस न्यूज़, अररिया।

भरगामा प्रखंड के दो मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। आडवाणी नगर मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया और डेलीगेट रघुनंदन साह, तथा भरगामा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता और डेलीगेट राजकुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

भा.ज.पा. पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने इस नियुक्ति संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर मंडल प्रभारी नारायण सिंह उर्फ बिजली सिंह, बुद्धिजीवी मंच के चंद्रानंदन झा चाणक्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार भगत, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र, भूपेंद्र विश्वास, ललित झा, कमलेश्वरी मंडल, अजय कुमार सिंह, चंदन सिंह, सितांशू शेखर पिंटू, रघुनंदन साह, चंद्रानंद झा चाणक्य, राजेंद्र मिश्र, राजकुमार गुप्ता, ललित झा, राजेश चंद्र झा, कुंदन चौधरी, अजय सिंह, पिंकू मेहता, कौशल सिंह भदौरिया, वीरेंद्र मंडल, राकेश रंजन परिहार, यदुनंदन मेहता, नितिश मंडल, बालबोध शर्मा, संजय मेहता, डिंपल मेहता आदि नेताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *