सारस न्यूज़, अररिया।
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के चकई पंचायत में एक दुष्कर्म के आरोपी के घर पर महिला थाना पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है। इसकी जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष अंचला कुमारी ने बताया कि महिला थाना प्राथमिकी कांड 10/24 में आरोपी फरार चल रहा है।
इसको देखते हुए चकई पंचायत निवासी नरेश कुमार विश्वास, पिता सत्यनारायण विश्वास, के घर पर यौन शोषण मामले में इश्तिहार चिपकाया गया है। मौके पर एएसआई नीलम कुमारी, पीएसआई प्रभा कुमारी और सदल-बल मौजूद थे।