• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी द्वारा आयोजित वॉलीबॉल मैच में डी समवाय ने 2-1 से दर्ज की जीत।

सारस न्यूज़, अररिया।

एसएसबी की 52वीं वाहिनी के खेल मैदान में कमांडेंट महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैच मुख्यालय समवाय और डी समवाय के बीच खेला गया, जिसमें डी समवाय की टीम ने कड़े मुकाबले के बाद 2-1 से जीत दर्ज की।

कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि दिमागी क्षमता को भी बेहतर बनाते हैं। इसके साथ ही सामरिकता और टीमवर्क का भी अभ्यास कराते हैं। उन्होंने दोनों टीमों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उप कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव, उप कमांडेंट जोशी सागर प्रदीप, नि. उत्तम विश्वास, सा. उप. नि. विनोद कुमार (निर्णायक), सा. उप. नि. हरेंद्र सिंह (मुख्यालय समवाय कप्तान), मु. आ. दीप कलिता (डी समवाय कप्तान) सहित कई अन्य बलकर्मी भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *