• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

समाज कल्याण विभाग के द्वारा बढ़ते ठंड को देखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती मरीज और निसहाय लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण।

सारस न्यूज, अररिया।

जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच गुरुवार की रात्रि 10:30 बजे सदर अस्पताल अररिया में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती मरीज और सदर अस्पताल परिसर में मौजूद निसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक नीतीश कुमार पाठक ने कहा कि अचानक से मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को सर्दी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। गुरुवार को अचानक हुई बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे और ठंडी हवा बहने से ठंड बढ़ गई। जिसके बाद जिला पदाधिकारी इनायत खान के निर्देश पर गुरुवार की रात कंबल का वितरण किया गया। जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया।

समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक नीतीश कुमार पाठक और अन्य कर्मियों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों और अस्पताल परिसर में रह रहे लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान किया गया। कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक नीतीश कुमार पाठक द्वारा दिये गये कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे। नीतीश कुमार पाठक ने बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी देख कर आत्म संतुष्टि होती है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री वस्त्र योजना के द्वारा गरीबों एवं असहायों के बीच कंबल बांटा गया। वहीं उन्होंने कहा कि 25 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रखंडों में भी कम्बल के वितरण का निर्देश दिया गया है, जिसके आलोक में वितरण किया जा रहा है। वितरण में समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक नीतिश पाठक और कर्मी हरेंद्र कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *