• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रानीगंज प्रखंड के धामा पैक्स क्रय केंद्र का उद्घाटन: किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू।

सारस न्यूज़, अररिया।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत रानीगंज प्रखंड के धामा पैक्स क्रय केंद्र पर आज जिला पदाधिकारी अररिया, श्री अनिल कुमार, एवं उपस्थित किसानों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। क्रय केंद्र का उद्घाटन करते हुए, उपस्थित किसानों का धान सरकारी समर्थन मूल्य पर पैक्स के माध्यम से क्रय किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों का निबंधन किया जाए और उन्हें धान क्रय केंद्र पर आकर धान बेचने के लिए जागरूक किया जाए। इस संबंध में जगह-जगह बैनर और होर्डिंग्स के माध्यम से किसानों को निबंधन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, और निबंधन एवं क्रय से संबंधित जानकारियों का समय-समय पर अद्यतन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदने का निर्देश दिया। जिला सहकारिता पदाधिकारी, अररिया को निर्देश दिया गया कि सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से पैक्स क्रय केंद्र का भ्रमण सुनिश्चित किया जाए, और इस प्रक्रिया में आने वाली किसी भी कठिनाई से तत्काल अवगत कराया जाए। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय 3 किसानों से 100 क्विंटल धान की खरीद की गई।

मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, जिला सहकारिता पदाधिकारी अररिया, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, रानीगंज, धामा पैक्स के अध्यक्ष सहित स्थानीय किसान उपस्थित थे।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित प्रखंड के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें:

  • अररिया एवं मुख्यालय: 9934703025
  • अररिया एवं जोकीहाट: 8521646444
  • जोकीहाट एवं फारबिसगंज: 8252071635
  • नरपतगंज: 9709685126
  • नरपतगंज (प्रशिक्षण): 9199718721
  • फारबिसगंज: 7763848946
  • रानीगंज एवं अररिया: 8340504764
  • रानीगंज: 7652056016
  • पलासी: 8521406022
  • भरगामा: 9110052088
  • कुर्साकांटा एवं सिकटी: 9134809268
  • मुख्यालय: 8709050370
  • नरपतगंज: 9472273228

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *