दवा व्यवसायी दीपक कुमार भगत की हत्या के खिलाफ दवा व्यवसायी संघ के बैनर तले व्यापारियों द्वारा किए गए हड़ताल को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपना समर्थन दिया। हड़ताल के समर्थन में सांसद पप्पू यादव पूर्णिया से अररिया पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य सरकार पर अपराधों को लेकर तीखा हमला किया।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह सिर्फ अररिया का मामला नहीं है, बल्कि पूरे बिहार में अपराध चरम पर है। प्रदेश में हर दिन हत्याएं, लूट, डकैती और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं, और सीमांचल क्षेत्र तो अपराधियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बन गया है। उन्होंने कहा कि यहां की प्रशासनिक व्यवस्था इतनी कमजोर है कि हत्या जैसे गंभीर मामलों का भी सही ढंग से खुलासा नहीं हो पाता। जब जनता का दबाव बढ़ता है, तो पुलिस प्रशासन कुछ निर्दोष लोगों को फंसाकर मामले को रफा-दफा कर देता है।
सांसद ने सरकार से व्यवसायियों को आत्मरक्षा के लिए हथियारों के लाइसेंस देने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि उन्हें हत्यारों के बारे में पूरी जानकारी है, और उन्होंने दबी जुबान में पुलिस प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी है। अगर इसके बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply