• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

निरीक्षणः-एसपी ने किया नगर थाने का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

सारस न्यूज़, अररिया।

लंबित मामलों के निपटारे का दिया निर्देश।

नगर थाना में जांच करते एसपी अमित रंजन।

एसपी अमित रंजन ने रविवार को नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। उनके जिला कार्यकाल में यह पहला निरीक्षण है। जिसमें उन्होंने नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक से लंबित कांडों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने नगर थाना क्षेत्र में हुए गंभीर से गंभीर कांडों में हुई गिरफ्तारी की स्थिति की संबंधित आईओ से एक-एक करके समीक्षा किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में हो रहे नियमित गश्ती, निर्गत वारंट, कुर्की जब्ती के निष्पादन की भी गहन समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में किसी भी मामले में त्वारित निष्पादन पर चर्चा किया। एसपी ने नगर थानाध्यक्ष को भू-विवाद मामले में समय पर निपटारा करने एवं अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिया। एसपी ने विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को थाना क्षेत्र में निरंतर गश्ती करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने निरीक्षण पंजी, दागी पंजी, श्री पंजी, प्राथमिकी पंजी सहित अन्य पंजी की गहन जांच की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। हाजत एवं नगर थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया। वहीं रात्रि पेट्रोलिंग में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। एसपी ने थाना की विभिन्न समस्याओं को भी जाना। साथ ही उन समस्याओं के निपटारा को लेकर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि नगरी क्षेत्र पुलिस विभाग का आईना होता है। इस आईने में पुलिस का चेहरा बेदाग नजर आये। इसका प्रयास हर किसी को मिलकर करना होगा। पुलिस पदाधिकारियों को इसके लिए उनकी जिम्मेदारी से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर थाना में घटित घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी करने, अनुसंधान समय पर पूरा करने, क्राइम कंट्रोल के अलावा अन्य बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारियों के लिए जिम्मेदारी तय किया गया है। एसपी ने कहा कि लंबित कांडों का निपाटरा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष से लेकर सिपाही तक अपनी-अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। इस औचक निरीक्षण में मौके पर एएसपी सह एसडीपीओ रामपुकार सिंह, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एसआई निरंजन कुमार, अंकुर, सुभाष, सोनाली, आराधना, शिल्पा, सुमी स्वराज, कुमार ऋषिराज, पुअनि सह नगर थाना के मुंशी धमेंद्र कुमार सिंह, थाना के कर्मियों में मौजूद राणा कुमार, राजा कुमार, अजय कुमार सहित नगर थाना कार्यालय के संबधित सभी कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *