सारस न्यूज, अररिया।
समारोह का उद्घाटन करती महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुष्मिता सिंह, पीयू प्रमुख प्रो एमपी सिंह व अन्य।
अभाविप नगर इकाई अररिया द्वारा स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को नारी शक्ति करण दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह का उद्घाटन महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुष्मिता सिंह व पीयू के सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मंच का संचालन जिला संयोजक अजीत रंजन ने किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए सुष्मिता सिंह ने कहा कि स्त्री को सृजन की शक्ति मानते हुए पूरे विश्व में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस मनाने का उद्देश्य है कि नारी को समाज की कुरीतियां से बाहर निकाल कर उन्हें विकसित होने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति करण दिवस के अवसर पर यह सोचने की जरूरत है कि क्या महिलाओं को आज भी पुरुषों के बराबर अधिकार व सम्मान मिला है। आज भी समाज में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को वह आजादी नहीं दी गई है। जो उन्हें मिलना चाहिए था। वैसे तो महिलाएं बहुत क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। लेकिन अभी भी बहुत ऐसे क्षेत्र हैं। जिसमें महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। इस अवसर पर पीयू प्रमुख एमपी सिंह ने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। राष्ट्र तब तक विकसित नहीं हो सकता है। जब तक आधी आबादी पूर्ण रूप से शिक्षित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती इलाकों के महिलाओं में शिक्षा का भारी अभाव है। जिसके चलते महिलाएं अपने अधिकार अधिकार व कर्तव्य को नहीं समझ सकती है। इसके चलते महिलाओं का शोषण होता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की दशा सुधारने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। समारोह को जिला संयोजक अजीत रंजन ने भी संबोधित किया। मौके पर स्नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, निकिता, खुशबू, नेहा, श्वेता, कुणाल, अभय, ऋषि सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।